बाइक सबार युवक के गोली मारी,दो पर केस दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी 22 वर्षीय रिहान पुत्र पप्पू कुरैसी के गोली मार दी गयी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है|

घायल रिहान ने बताया कि वह बीते रविवार की दे शाम बस अड्डे के निकट पेट्रोल पम्प से पेट्रोल भराकर घर आ रहा था| उसी समय तलैया फजल इमाम निवासी संजू अरोड़ा और डैनी ने उसका पीछा किया| इसके बाद उन्होंने उसको गंगा नगर कालोनी में ट्यूबवेल वाली गली में गोली मार दी | गोली उसके उल्टे हाथ में लगी| जिसके बाद घायल को हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती किया गया | रिहान ने बताया कि उन्हें नही पता कि अस्पताल में उसे कौन लेकर आया| आरोपियों का राम बारात में विवाद हुआ था | जिसको लेकर उन्होंने गोली मारी| सूचना मिलने पर कोतवाली के एसएसआई संजीव कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की थी|

पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस ने रात में ही घायल का मेडिकल कराया| सूत्रों की माने तो मेडिकल में गोली लगने की पुष्ठी नही हुई है |