सेन्ट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की मौत

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

cantral jail1फर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे 87 वर्षीय नेकराम पुत्र फौजदार की शुक्रवार तड़के मौत हो गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्ड्सी निवासी नेकराम को हत्या के आरोप में वर्ष 1979 उम्रकैद की सजा दी गयी थी| जिसके बाद से वह सेन्ट्रल जेल में सजा काट रहा था| वह साँस रोग से पीड़ित बताया गया था| शुक्रबार सुबह अचानक कैदी नेकराम की हालत खराब हुई तो बंदी रक्षक ओमपाल सिंह ने उसे सुबह 3;10 पर लोहिया अस्पताल पंहुचाया| जंहा तैनात डॉ० प्रदीप सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया|

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया |