पंजाब पुलिस ने पत्नी को मरणासन्न करने वाले को दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

sunitaफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक ब्रजलाल पुत्र राम किशन को पंजाब पुलिस ने दबोच लिया | उसके ऊपर अपनी पत्नी को जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज है| पुलिस उसे सोमबार को पंजाब ले जायेगी|

थाना सिटी मुकसतसर पंजाब निवासी ममता ने सिटी थाने में दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा था कि उसका विवाह राजेपुर निवासी ब्रजलाल पुत्र रामकिशन के साथ हुआ था| उसके चार बच्चे भी है| ब्रजलाल आये दिन उसके साथ मारपीट व गाली गलौज करता था | बीते 8 जुलाई को रात तकरीबन 1:30 वह हमारे मायके आया और मारपीट करने लगा| उसने जान से मारने का भी प्रयास किया| जिससे ममता गम्भीर रूप से घायल हो गयी| उसे अस्पताल में भर्ती किया गया | वही पंजाब पुलिस ने राजेपुर थाना पुलिस से सम्पर्क कर आरोपी ब्रजलाल को दबोच लिया| रविवार को पंजाब पुलिस के दरोगा गजेन्द्र सिंह व सिपाही नरेन्द्र सिंह व रामेश्वर सिंह राजेपुर थाने पंहुचे | उन्होंने आरोपी ब्रजलाल से जाँच पड़ताल की| दरोगा गजेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमबार को कोर्ट से वारंट लेकर आरोपी को पंजाब ले जायेगे