फालोअप: गयालाल को मौत के घाट उतारने वाले एक आरोपी को दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics

gyaaa lalफर्रुखाबाद:(कमालगंज) जब से थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडपुरा निवासी गयालाल जबसे गये दोबारा लौटे ही नही| पुलिस अपराधियों के चंगुल से गयालाल को छुडाने का बहुत प्रयास करती रही लेकिन उसकी तलाश ही नही कर पायी| पुलिस के दरोगा रामबली और तीन कांस्टेबलो ने गयालाल को गोली मारकर मौत के घाट उतारने का वाले एक आरोपी को दबोच लिया | उसके साथ ही उसके के साथी को भी दबोचा है|

शनिवार को गयालाल के भाई विजय और पुत्र भूरा ने पुलिस को बताया कि यदि भुडिया निवासी अबधेश से जानकारी ली जाये तो आरोपी पकड़े जा सकते है| जिसके बाद पुलिस के दरोगा रामबली अपने तीन सिपाहियों के साथ अबधेश के घर पर दबिश दी| पुलिस का निशाना बिल्कुल ठीक निकला| जब उसे अबधेश के घर पर गयालाल को गायब करने वाला आरोपी रामसिंह और उसके साथी अबधेश को पुलिस दबोच कर थाने ले आयी| मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गये आरोपी ने पुलिस को बताया है कि पहले उन लोगो ने उसे गोली मारी और फिर गंगा में फेंक दिया| पुलिस अन्य आरोपियों से पूंछतांछ करने में लगी है|
क्या थी घटना
बीते बुधवार को सुबह तकरीबन 9 बजे गांव के ही निकट अपने प्लाट पर छप्पर डालने गये थे| तभी मौके पर गाँव के ही बलवीर उर्फ़ कल्लू अपने कई लोगो के साथ प्लाट पर पंहुच गये| उन्होंने प्लाट पर अपना कब्जा दिखाया| जिस पर गयालाल ने आपत्ति की| तो हथियारों से लैस आरोपी गया दिन को नाव के माध्यम से गंगा के उस पार उठा ले गये थे| पुलिस घटना के बाद से आरोपियों की तलाश हरदोई पुलिस से मिलाकर कर रही है| लेकिन अभी तक उनका कोई भी सुराग नही लगा है| जबकि गयालाल की पत्नी घटना के किनारे परिजनों के साथ बैठक कर इंतजार कर रही है|