भ्रष्टाचार के खिलाफ एबीवीपी के धरने को कई संगठनो का समर्थन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

MICफर्रुखाबाद: कहते है कि अच्छा कार्य करने वाले को किसी को अपने साथ बुलाने की जरूरत नही पडती| कुछ यही हो रहा है विधार्थी परिषद के साथ| भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे धरने को कई संगठनो अपना समर्थन दे दिया है| कई संगठन अभी समर्थन देने वाले भी है|

नगर मंत्री रजत कटियार ने बताया कि एमआईसी कालेज के गेट पर धरने का आज दूसरा दिन था| कालेज में नगर पालिका के कूड़े वाले वाहन खड़े होते है| उन्हें तत्काल हटाया जाये| नगर के विभिन्य सामाजिक संगठन अखिल भारतीय युवा सेवा संस्थान, वीरांगना अवन्तीबाई विचार मंच, भारतीय युवा मोर्चा व बीजेपी ने भी अपना समर्थन दिया| सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक विधार्थी परिषद आन्दोलन और उग्र करने की तैयारी कर रही है|

इस दौरान जिला संयोजक अभिषेक वाथम, अर्पित सक्सेना, फिरोज मंसूरी, ईशा पाल, बीजेपी नेता धीरेन्द्र वर्मा, संजू शर्मा, सरल त्रिवेदी, मोहित गुप्ता, अमित वाजपेयी, पंकज प्रकाश, देवेन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे|