डग्गामार वाहन करा रहे मौत का सफर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dgGMrफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर इन दिनों चलने वाले सवारी वाहनों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाए जा रहे हैं। 10 सीटर वाहनों में जहां 20 से अधिक सवारी बैठाई जा रही हैं। वहीं यात्री बसों में लोग छत पर बैठकर और पीछे लटककर भी सफर कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि खुलेआम यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाले इन वाहन संचालकों के खिलाफ तो परिवहन विभाग और ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही। इससे वाहन संचालकों के हौसले बुलंद हैं। सिर्फ अंदर ही नहीं वाहन की छत के ऊपर भी बैठाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ लोग वाहन के पीछे वाले गेट तो कुछ साइड वाले गेट पर भी लटककर यात्रा कर रहे हैं।

कस्बे में ग्रामीण रूट पर ओवरलोडिंग का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। डग्गामार वाहन संचालकों ने यहां से कस्बे समेत अन्य स्थानों के लिए वाहन आवागमन कर रहे हैं। जिनकी सड़कें ठीक नहीं हैं। वहां हादसे का ज्यादा अंदेशा रहता है। यहां से हर रोज सैकड़ों लोग सफर कर रहे हैं। कुछ रूट तो ऐसे भी हैं, जिनकी सड़कें ठीक नहीं हैं। वहां हादसे का ज्यादा अंदेशा रहता है। यहां से हर रोज सैकड़ों लोग सफर कर रहे हैं। इन मार्गों पर यात्री वाहनों की बेहद कमी है, जो वाहन हैं भी, वह खटारा स्थिति में हैं। ऐसे में वाहन संचालक ओवरलोड कर रहे हैं।

बीते दिनों में डग्गामार वाहनों से कई मौते हो चुकी है| लेकिन उसके बाद भी इन पर पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही| जिलाधिकारी कर्ण सिंह व एसपी राजेश कृष्णा के सख्त रुख के बाद भी जमीनी हकीकत में यात्री हर मिनट मौत का सफर कर रहे है|