सपा विधायक के रोजा अफ़्तार में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

SP JAMLUDDINफर्रुखाबाद:(कमालगंज) भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने आयोजित क्या रोजा अफ्तार में गंगा जमुनी तहजीब की झलक साफ़ नजर आयी| कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगो ने हिस्सा लिया |

सपा विधायक के कमालगंज स्थित कोल्ड में आयोजित रोजा अफ्तार में भीड़ देख सपा विधायक की क्षेत्र में पकड़ का अंजादा लगाया जा सकता था| कार्यक्रम में कायमगंज के विधायक अजीत कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सतीश दीक्षित, व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी आदि बड़ी संख्या में जनपद के चर्चित चेहरे भी पंहुचे| देखने वाली बात यह थी की हिन्दू और मुस्लिम समाज के लोगो ने एक साथ बैठक रोजा अफ्तार किया| सपा विधायक जमालुद्दीन ने सभी को आने वाली ईद की बधाई दी|