पांच घंटे की सघन तलाश के बाद भी युवको का कोई पता नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

bhim singhफर्रुखाबाद: शुक्रवार सुबह गंगा नहाने गये आठ लोगो के डूबने पर 6 को सकुशल निकाल लिये गये थे जबकि दो का कही पता नही चला था| जिसके बाद लगे गोताखोरों ने पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद जबाब दे दिया|

घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा पांचाल घाट पंहुचे| जिसके बाद एसपी ने घाटो पर बेरिकेटिंग कराये जाने के निर्देश दिये| जिलाधिकारी ने मासूमो को बचाने वाले दोनों मासूमो उमेंर व सलीम की पीठ ठोंकी| वही गोताखोर तकरीबन 5 घंटे तक गंगा के गहरे पानी में दोनों की तलाश करते रहे| लेकिन उनका कही पता नही चला| इसके बाद गोताखोरो ने और मेहनत करने से मना कर दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|

पांचाल घाट चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि अभी गोताखोर ने दोनों की तलाश नही कर पायी है| शनिवार को पुन: दोनों की गंगा में तलाश की जायेगी|