सेन्ट्रल जेल में अव्यवस्था देख भडके अधिकारी

FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन

DMफर्रुखाबाद: केन्द्रीय कारागार का निरीक्षण करने पंहुचे अधिकारिय अव्यवस्था देख भड़क गये| उन्होंने जेल अधिकारियों की क्लास लगायी और जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये|

जिला जज सुरेश कुमार गुप्ता, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, एसपी राजेश कृष्णा, ने जिला जेल पंहुचकर निरीक्षण किया| अधिकारियो ने कैदियों से बातचीत कर हालचाल लिये| पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने बैरको की तलाशी ली| तलाशी के दौरान जली हुई बीडी व चली हुई माचिस की तीली मिली| जिस पर

जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की| जिस पर जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने बताया कि जेल मौनुअल में बीडी रखने की व्यवस्था था|
अधिकारियो ने अस्पताल में गंदगी देख नाराजगी व्यक्त की| जिला जज सुरेश कुमार गुप्ता ने जेल अधीक्षक को नियमित अस्पताल की सफाई फिनायल से कराने के निर्देश दिये| भोजनालय के निरीक्षण के दौरान अधिकरियो से कुछ बंदियों ने घटिया खाना देने की शिकायत भी की| वही कुछ बंदियों ने कहा की उन्हें इलाज के लिये बाहर जाना है लेकिन गारद की कमी के चलते नही जा पा रहे| जिस पर जिलाधिकारी ने गारद उपलब्ध कराने के निर्देश दिये|

वही अधिकारियों ने निशक्त कैदियो के हालचाल भी लिये| उन्होंने निशक्त कैदियों की रिहाई के लिये फाइल तैयार करने के निर्देश दिये| इस दौरान सीजेएम आशुतोष कुमार शर्मा, सीओ लेखराज, सीएम शिवबहादुर सिंह, कोतवाल फतेहगढ़ और थानाध्यक्ष मऊदरवाजा सुनील यादव मौजूद रहे|