पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की हत्या की गुत्थी उलझी

FARRUKHABAD NEWS POLICE

upp 123फर्रुखाबाद: शहर कोतवली क्षेत्र के ग्राम भऊआ नगला निवासी छात्रा अनीशा की हत्या की गुत्थी उलझ गयी है | पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पुलिस की जाँच अब कई बिंदुओ पर आगे बढ़ गयी है |

पुलिस ने मृतक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया | शव का पोस्टमार्टम डॉ० ब्रजेश सिंह ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा के पेट में गोली लगने की बात तो सही निकली| लेकिन शव के हाथ-पैरो में पांच नीले निशान पाये गये | जो चौकाने वाले है| मृतका के पिता ने दर्ज कराये गये मुकदमे में गोली मारकर आरोपियों के भागने की बात कही गयी है| इसके बाद भी मारपीट के निशान कहा से आये इस बात पर पुलिस जाँच करेगी|