गंगा में पांच की डूबने से मौत एक की शिनाख्त नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक

arjun gngaफर्रुखाबाद: गंगा दशहरा पर पांच कि गंगा में डूबने से मौत हो गयी| पुलिस ने पांचो के शवो को बरामद कर लिया| लेकिन एक की शिनाख्त नही हो पायी है| उनके शवो को लोहिया अस्पताल में शव गृह में रखा दिया गया है|

शहर कोतवाली के बैधनाथ गली निवासी 18 वर्षीय सौरभ पुत्र संतोष हाई स्कूल का छात्र था| वर्तमान में वह बिजली मिस्त्री का कार्य भी करता था| सुबह वह गंगा दशहरा पर अपने चचेरे भाई गौरव पुत्र राजेन्द्र के साथ गंगा स्नान करने गया था| दोनों पुराने पांचाल घाट पर बच्चा बाबा के आश्रम के निकट नहाने लगे| पहले गौरव ने स्नान किया और उसके बाद सौरभ गंगा में नहाने के लिये गया | तभी अचानक सौरभ गहरे में जाने से डूबने लगा| सौरभ को डूबते देख चीखपुकार मंच गयी| लेकिन जब तक वह कुछ करता तब तक सौरभ गहरे पानी में समा गया| घटना की सूचना पर पिता संतोष और माँ किरन मौके पर आ गयी| कई घंटे के बाद पांचाल घाट चौकी इंचार्ज संजय यादव पुलिस फ़ोर्स गोताखोरो के साथ मौके पर पंहुचे| जिसके बाद उन्होंने शव बरामद कर लिया|

वही 18 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र श्याम सिंह यादव निवासी नगला किशन मोहम्मदाबाद भी गंगा नहाने के लिये आया था| उसके गाँव में सामूहिक भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था | जिसकी कलश विसर्जन यात्रा में वह गंगा घाट पर आया था| जब वह गंगा में नहाने के लिये उतरा तो उसे कुछ पुलिस कर्मियों ने जादा अन्दर जाने से मना किया| लेकिन अर्जुन नही माना| जिससे वह भी गहरे पानी में चला गया | उसकी भी डूबने से मौत हो गयी| पुलिस ने शव को बरामद कर लिया| अर्जुन बीएससी का छात्र था| अर्जुन के चाचा शव लेकर घर चले गये | इसके साथ ही तीन और अज्ञात लोगो की डूबने से मौत हो गयी लेकिन उनकी शिनाख्त नही कर तो उन्हें पुलिस ने शवगृह में शिनाख्त के लिये रखा दिया| वही अर्जुन और सौरभ के परिजनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया की उन्हें शव का पोस्टमार्टम नही कराना| जिसके बाद दोनों के परिजन शव लेकर चले गये|

वही शहर कोतवाली के ही भोपतपट्टी निवासी 17 वर्षीय हरिओम पुत्र नन्दराम अपने पड़ोसी 16 वर्षीय विशाल पुत्र राजेन्द्र के साथ गंगा में नहाने गये थे| दोनों गंगा के गहरे पानी में डूब गये| जिससे दोनों की ही मौत हो गयी| पुलिस ने शब बरामद कर लिये| हरिओम कक्षा 11 का छात्र था| उसके पिता बाइक मिस्त्री का काम करते है| मौत की खबर पर उसकी माँ त्रिवेनी और अन्य परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे| वही उसके पड़ोसी विशाल के परिजन भी लोहिया अस्पताल आ गये| परिजन दोनों के शवो का पोस्टमार्टम ना कराने का दबाब बना रहे थे|

शहर कोतवाल डीके शर्मा ने बताया की कुल पांच लोग डूबे थे जिसमे से चार की शिनाख्त हो गयी है|