बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकाने

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

MNOJ AGRVALफर्रुखाबाद: आखिर भारतीय हिन्दू महासभा ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन दे 6 सूत्रीय मांगो को रखा है| जल्द मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है|

महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के आवास पर पंहुचे कार्यकर्ताओ ने उसके उनके पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल को ज्ञापन सौपा| उन्होंने मांग कर कहा है कि मोहल्लो में खुले नलों से निरंतर पानी बहता रहता है|} इस तरह के जल कनेक्शन धारको पर जुर्माना लगाया जाये| कहा गया कि नगर में मीट की अधिकतर दुकाने बिना लाईसेन्स की चल रही है| उन्हें बंद कराया जाये|

मंगलवार और गुरुवार को अंडे की दुकाने व ठेलिंयाश्रधालुओं की सुबिधा हेतु बंद की जाये| नगर में कई अबैध बनी इमारतो को ध्वस्त करने के लिये ज्ञापन दिया गया| संगठन ने मांग की है की यदि मांगो पर 20 दिन में कार्यवाही नही हुई तो आन्दोलन किया जायेगा| इस दौरान जिलाध्यक्ष सुजीत जौहरी, जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह, अंकुर त्रिवेदी, प्रभात सक्सेना आदि मौजूद रहे|