जेल में अमानक दीवार का निर्माण देख सचिव दंग

FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE

schiv rjnish dubeyफर्रुखाबाद: केंद्रीय कारागार का निरीक्षण करने पंहुचे उत्तर प्रदेश शासन के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डा0 रजनीश दुबे ने जेल में विभिन्य पहलुओ का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने जेल की निर्माणाधीन दीवार में अमानक सामिग्री का होना पाया| उन्होंने निर्माण में सामिग्री का सुधार करने के निर्देश दिये|

सचिव डा0 रजनीश दुबे रविवार को पहले संकिसा के जैन मन्दिर, उसके अब्द रामेश्वर मन्दिर, और फिर नीवकरोरी मन्दिर का निरीक्षण करने के बाद वह सेन्ट्रल जेल का निरीक्षणकरने पंहुचे| उन्होंने जेएनआई को निरीक्षण के बाद बताया कि निरीक्षण में उन्होंने जेल की निर्माणाधीन दीवार में गडबड़ी मिली है | जिसे जल्द सुधार करने के निर्देश दिये गये है| बंदियों का खाना और जले में हो रहे विभिन्य उद्योगों के विषय में भी जानकारी हासिल की गयी|

उन्होंने बताया की पहले की अपेक्षा वर्तमान में जेल के अन्दर चल रहे उद्योगों पर प्रतिकूल असर है| इन्हे पुन: गति देने के लिये प्रयास किये जायेगे| नये उद्योग लगाने का भी प्रयास कराया जायेगा| उन्होंने बताया कि अन्य भी छोटी-मोटी कमी मिली है| जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जायेगा| इस दौरान एसडीएम सुरेन्द्र कुमार, सीओ सिटी लेखराज सिंह, जेल सुनीत कुमार चौहान, उपकारापाल राजेश कुमार आदि मौजूद रहे|