पालिका अध्यक्ष का पुतला फूंक, लगाया डेढ़ घंटे जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA

JAAMफर्रुखाबाद: नगर पालिका के भी खेल निराले है जिस खेल को कोई खेल-खेल में नही समझ सकता| बरसात आने वाली है| लेकिन नगर की नाली किंचड से बजबजा रही है| गंदगी का अम्बर है| कई गलीयों में तो कई महीनों से लगातार पानी भरा रहता है| जिससे नागरिको में नगर पालिका के प्रति आक्रोश है| नगर क्षेत्र के मोहल्ला रेटगंज में जल भराव के खिलाफ लोगो का आक्रोश सड़क पर दिखा|

दोपहर तकरीबन आधा सैकड़ा नागरिक व महिलाये जल भराव के संकट से परेशान होकर सड़क पर आ गयी| लोगो ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल का पुतला फूंक दिया| नागरिको ने मौके पर सीएम, ईओ नगर पालिका और चेयरमैन वत्सला अग्रवाल के आने की मांग रखी| जब कोई मौके पर नही आया तो आक्रोशित लोगो ने लाल दरवाजे पर जाम लगा दिया|

काफी समय के बाद कई चौकी इंचार्ज मौके पर पंहुचे| लेकिन जाम नही खुला| इसके बाद सभा सद रन्नो देवी के पति श्याम सुंदर लल्ला मौके पर आये उन्होंने एक सप्ताह के अंदर समस्या का निस्तारण कराने का वायदा करते हुये जाम खुलवा दिया| इस दौरान ममता, संतोषी, मीना देवी, रीता, माया देवी, रवि, दारा ठाकुर,राकेश , छोटे खां आदि लोग मौजूद रहे|