घर से गायब मजदूर की सरसों के खेत में पड़ी मिली लाश, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीते दिन घर स नकदी लेकर निकले मजदूर का शव उसके गाँव के ही निकट एक सरसों के खेत में पड़ा मिला| जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी| पुलिस ने पड़ताल शुरू की| पुलिस को भी गला दबाकर हत्या का शक है|
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर खास निवासी 30 वर्षीय श्रीकृष्ण उर्फ़ कन्हैया शाक्य पुत्र दिवारी लाल शाक्य बीते दिन दोपहर लगभग 2 बजे अपने घर से निकला था| उसने अपने खाते से दो हजार की नकदी भी निकाली थी| जिसके बाद वह घर से गायब हो गया| जिसके बाद श्रीकृष्ण अपने घर नही पंहुचा तो उसकी तलाश शुरू हुई| लेकिन उसका पता नही चल सका|
शुक्रवार को सुबह उसका शव गाँव के ही निकट राकिव शाह के सरसों के खेत में मुंह के बल पड़ा मिला| सूचना मिलने पर सीओ कायमगंज अश्वनी कुमार, प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय, चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह आदि मौके पर पंहुचे और पड़ताल की| पुलिस का मानना है कि गला दबाकर हत्या हुई होगी| मृतक के भाई रामशरण नें भी हत्या का आरोप लगाया है| माँ नन्ही देवी आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| ग्रामीणों के अनुसार मृतक श्रीकृष्ण शराब पीने का आदि था|
प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय नें बताया कि देखने में लग रहा है कि गला दबाकर हत्या की गयी है| पोस्टमार्टम कराया जायेगा| जिसके बाद मौत का कारण पता चलेगा|
नाले में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत
शुक्रवार तड़के शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट पर एक नाले में एक अज्ञात अधेड़ पड़ा मिला| उसे सरकारी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उसकी कुछ देर बाद मौत हो गयी| लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नही हो सकी|