प्रधानपति और रोजगार सेवक में फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर भगवंत में बीती रात रोजगार सेवक और प्रधान पति के साथ जमकर विवाद होने के बाद फायरिंग की गयी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

गाँव के रोजगार सेवक अमित कुमार ने आरोप लगाया है की प्रधान कामिनी देवी के पति गोपेश कुमार ने कोई काम नही कराया और लाखो रुपये निकाल लिया| जिस बात को लेकर बीते शुक्रवार को सुबह दोनों पक्षों में विवाद हुआ था| दोनों ने जबाबी तहरीर दी थी| पुलिस जाँच भी शुरू नही कर पायी की शुक्रवार शाम दोनों पक्षों में पुन: विवाद शूरू हुआ और जमकर फायरिंग हो गयी| पुलिस जाँच में जुटी है|