जिले भर में सपा नें मनायी ‘मुलायम सिंह’ की प्रथम पुण्य तिथि 

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाई गई।  सपा ने पुन्यतिथि पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की | इसके साथ ही उनके पार्टी के लिए किये गये संघर्ष पर भी विचार व्यक्त किये गये|
शहर के आवास-विकास स्थित सपा जिला कार्यालय पर नेताजी मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई । जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की नेताजी ने जीवन भर गरीबों पिछड़ों और शोषितों की आवाज को उठाया, उसका परिणाम ही है कि आज पिछड़ा और दलित समाज इस स्तर पर पहुंचा है कि उसका भी सामाजिक सम्मान बढ़ा है। पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने कहा कि उन्होंने बचपन से राजनीति की शुरुआत नेताजी के आशीर्वाद से ही की आज वह जिस मुकाम पर भी हैं नेताजी की नीतियों और रीतियों पर चलकर ही हैं। प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नेताजी बड़ी से बड़ी गलती को क्षमा कर देते थे| प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा की नेताजी को वास्तव में युग पुरुष की उपाधि दी जानी चाहिए|जिला महासचिव इलियास मंसूरी, मारिया आलम, जहान सिंह लोधी, पुष्पेंद्र यादव, सौरभ कटियार, पूर्व महासचिव समीर यादव, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, मनोज मिश्रा , बंटी यादव स्वतंत्र आदि ने अपने विचार व्यक्त कर अपनी अपनी नेताजी से जुड़ी स्मृतियों को याद किया । कार्यक्रम के व्यवस्थापक जितेंद्र यादव सिरौली रहे| कार्यक्रम का संचालन मुन्ना यादव ने किया।
कार्यक्रम में देरी से पंहुचे लोकसभा प्रभारी
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बाद भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के कार्यक्रम की लगभग समाप्ति पर लोक सभा प्रभारी और 2024 से सपा की टिकट की जुगत में लगे डॉ. नवल किशोर शाक्य पंहुचे और केबल फोटो सेशन ही कराया |
फतेहगढ़ कचहरी में मनायी पुण्यतिथि
मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर कचहरी परिसर फतेहगढ़ में अधिवक्ताओं नें मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनकी नीतियों एवं समाजवादी विचारधाराओ पर चलने का आवाहन किया। अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव संजय चौहान, देवेन्द्र यादव, सुभाष शाक्य, कुलदीप यादव, अमित यादव, विकास यादव, अशोक पाल आदि रहे |

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नें किया याद
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार तोषित प्रीत सिंह ने अपने आवास पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया| भोला सक्सेना, रजत बाथम, अर्जुन सक्सेना, अरुण बाथम अभय प्रताप सिंह आदि रहे |
नवाबगंज व कायमगंज में नेताजी की मनाई गई पुण्यतिथि
नेताजी की पुण्यतिथि नवाबगंज में एक मैरिज लॉन में नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव के नेतृत्व में मनाई गई। डॉ. नवल किशोर शाक्य , डॉक्टर नवरंग यादव, नगर अध्यक्ष अश्विनी यादव, मीडिया सहप्रभारी रवि यादव आदि रहे। कायमगंज में एक अस्पताल में पुण्यतिथि मनाई गई| जिसमें डॉ. नवल किशोर शाक्य, मारिया आलम, विधान सभा प्रभारी कायमगंज सोमेंद्र यादव, रामशरण कठेरिया, अल्लाह रखा, सहमीडिया प्रभारी वीकेश यादव, भैया खान आदि लोग उपस्थित रहे।
लोहिया में किया फल वितरण
सपा व्यापार सभा ने मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर लोहिया अस्पताल में मरीजों को सीएमएस डॉ. राजकुमार की मौजूदगी में फल वितरित किये। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, रोमित सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव , शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा जिया उल हक ने आदि रहे|