मध्यान्ह भोजन की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को सौपने की मांग

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

bsaफर्रुखाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक महा संघ ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल को विधालयो में बनने वाले मध्यान्ह भोजन को ग्राम प्रधान को दिये जाने की मांग की है|

जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में शिक्षको का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौपा| जिसमे उन्होंने कहा है की 22 मई को संगठन की तरफ से एक मांग पत्र दिया गया था| जिसको सपा नेता सतीश दीक्षित ने अग्रसारित किया था| इस सम्बन्ध में अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई| शिक्षको में असमंजश की स्थित है| जिलाधिकारी से कार्यवाही का भरोसा दिया है|