मेरापुर थाना पुलिस ने बरामद की 27 लाख की अबैध शराब

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

shrabफर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना पुलिस की सक्रियता से बड़ी सफलता हाथ लगी है| पुलिस ने एक मकान में उतारी जा रही 755 पेटी अबैध शराब बरामद कर ली| लेकिन पुलिस के हाथ कोई आरोपी नही लगा|

पुलिस ओ सूचना मिली की थाना क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर के निकट सराय अगहत मार्ग पर अमित त्यागी के मकान में डीसीएम से भरी हुई अबैध शराब के पौबे उतारे जा रहे है| जिस पर दोरागा वीरेंद्र कुमार जादौन ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष मो० आसिफ को दी| जिसके बाद फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष ने मौके से 755 पेटी अबैध शराब की बरामद कर ली| जिनकी कीमत कई लाख रुपये आंकी गयी है| पुलिस ने मकान मालिक अमित त्यागी और चालक सहित कई को आरोपी बनाया है| जिनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है|

थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने बताया कि मौके से पकड़ी गयी अबैध शराब हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों से लायी गई है| शराब की कीमत लगभग 27 लाख रुपये है| जाँच की जा रही है| जल्द आरोपी शिकंजे में होंगे|