सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के अमेठी कोहना स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में धूमधाम से मनाया गया|
दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज, सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रभात अवस्थी आदि नें मां भगवती सरस्वती व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| सांसद नें कहा कि बच्चे भविष्य की पूंजी हैं इन्हें संभालना माता-पिता व गुरुजनों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है| कार्यक्रम अध्यक्ष महन्त ईश्वर दास महाराज ने श्रीमते रामचंद्राय नमः स्तुति के साथ उद्बोधन करते हुए कहा सभी लोग प्रणाम के योग्य हैं नौनिहालों को आशीर्वाद दिया और कहा बच्चे गुलाब के फूलों की तरह है जिनका यश कीर्ति विश्व में फैलाता है| भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा बच्चे दिल के सच्चे होते हैं उन्हें जैसे सांचे में ढाला जाता है वैसे ही बन जाते हैं| मुकेश राठौर पूर्व प्राचार्य डीएन कॉलेज, डॉ. प्रभात अवस्थी आदि नें विचार व्यक्त किये | विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया | कार्यक्रम का संचालन नवनीत मिश्रा एवं संतोष पांडेय ने बखूबी किया| एस के वर्मा, डीके शर्मा, उमेश मिश्रा, नवनीत मिश्रा, सुंदरलाल, सुआलाल मिश्रा, मुन्नालाल तिवारी ,राम अवतार आदि रहे |