अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्लेदार की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

mukesyhफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम रशीदपुर निवासी 45 वर्षीय मुकेश पुत्र मेबाराम की बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

मुकेश की माँ माया देवी ने बताया कि वह महावीर कोल्ड में पल्लेदारी करता था| वह बीते बुधवार को काम निपटा कर घर लौट रहा था| तभी कायमगंज वाईपास पर स्थित आर बी ईंट भट्टा के पास अज्ञात वाहन में मुकेश के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| 108 एम्बुलेंस से उसे 10:35 पर भर्ती किया| जंहा उनकी कुछ देर के बाद मौत हो गयी| घटना की सूचना मिलने पर ,मृतक की माँ मया देवी व अन्य परिजन लोहिया अस्तपाल पंहुचे| मुकेश की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है| उसके तीन संताने है|