दो दूध डेयरी से नमूने भरे

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

SIMPALफर्रुखाबाद:(कायमगंज) अधिकारियो ने क्षेत्र की दो दूध डेयरी पर जाकर नमूने भरे| जिससे हडक्म्प मचा रहा| एसडीएम अजीत सिंह और खाद्य सुरक्षा के अधिकारीयो ने दूध डेयरी संचालको को चेतावनी भी दी|

अधिकारी शकुन्तला देवी महाविधालय के सामने स्थित अनिल डेयरी पंहुचे| उन्हें मौके पर संचालक रविन्द्र सिंह नही मिला| उन्होंने दूध के सैम्पल डेयरी सुपरवाइजर विजय सिंह के सामने सील कराये| इसके बाद तहसीलदार बीएल जोशी टीम के साथ सीपी डेयरी पर पंहुचे| रवेन्द्र कुमार ने बताया कि यंहा दूध का भंडारण किया है| इस दौरान इसे ठंडा करके लखनऊ भेज दिया जाता है | एसडीएम अजीत सिंह ने बताया कि सभी नमूने जाँच के लिये जाएंगे| इसके बाद कार्यवाही होगी|