विकास पर्व के लिये बीजेपी ने किया सातों व्लाको का खाका तैयार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp pranshuफर्रुखाबाद: मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में उनकी योजनाओ का प्रचार प्रसार करने के लिये प्रदेश को मोदी ने अपने 45 केन्द्रीय मंत्री दिये है| जो जिलो में जाकर सभी योजनाओ का प्रचार करेगे|

जिला महामंत्री बिमल कटियार ने बताया कि मोदी सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 26 से 31 मई तक विकास पर्व के रूप में मनायेगी| इसके लिये प्रदेश को 45 केन्द्रीय मंत्री दिये गये है| जिसमे 27 को केन्द्रीय राज्य मंत्री सीता रमन और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत गौतम के आने की सभावना है| इसके साथ ही सभी सातो व्लाको में सांसद मुकेश राजपूत विकास योजनाओ की जानकारी आम जनता को देंगे| इसके लिये सातों व्लाको का खाका तैयार कर लिया गया है| 26 मई को सहारनपुर में होने वाली मोदी की रैली से विकास पर्व की शूरू आत की जाएगी|

प्रदेश में चला रहे गुंडे शासन और प्रशासन
छाबनी मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार दिवाकर के आवास पर बुलाई गयी बैठक में बीजेपी नेताओ ने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज चल रहा है| माफिया और गुंडे शासन और प्रशासन चला रहे है|

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि मोदी ने दो साल में जितना विकास कार्य किया उतना कांग्रेस ने 10 वर्ष के शासन काल में नही हुआ| सपा-बसपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है| उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडे शासन प्रशासन चला रहे है| भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि सपा में गुंडों की गुंडई नही होने देंगे| बीजेपी में दलित और पिछड़े लोग बहुत ही तेजी से जुड़ रहे है| प्रांशु ने कहा कि फर्रुखाबाद के विकास के लिये हर समय तैयार रहूँगा| फ़िलहाल प्रांशु दत्त द्विवेदी का बीजेपी के हर कार्यक्रम में रहना अंदर खाने में चर्चा का विषय जरुर बना है| इस दौरान रामस्वरूप दिवाकर, रामभरोसे, शिवनग रस्तोगी, गंगा राम दिवाकर, आदि मौजूद रहे|