दोहरे हत्याकांड का खुलासा पांच दिन में करने के डीआईजी ने दिये निर्देश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

dig nilabja sligram vrmadig rshd spफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम जीरागौर में बीती रात हुये डबल मर्डर का खुलासा 5 दिन के अन्दर करने के निर्देश डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने थानाध्यक्ष कमालगंज को दिये| खुलासा ना करने की स्थित में अंजाम की भी चेतावनी दी | फ़िलहाल इस हत्या कांड से थानाध्यक्ष पर कार्यवाही की तलवार लटक रही है |

घटना की सूचना मिलने के बाद डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, जिलाधिकारी अनुराग पटेल , एसपी राजेश कृष्णा घटना स्थल पर पंहुचे| उन्होंने घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सालिगराम वर्मा से कहा की घटना का खुलासा पांच दिन में करे| यदि खुलासा करने में लापरवाही हुई तो कार्यवाही को तैयार रहे| उधर मृतक के पुत्र हसिम ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी| जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| सपा विधान सभा भोजपुर अध्यक्ष अरशद जमाल भी घटना स्थल पंहुचे