भाजयुमो ने बसपा नेता को दिया नोटिस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

mahendra singh ktiyarफर्रुखाबाद: फेसबुक पर भाजपा के नेताओ के खिलाफ आपत्ति जनक पोस्ट डालने के मामले में बसपा के सदर विधानसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह कटियार को नोटिस दिया गया है|

जिला उपाध्यक्ष राजीव राठौर ने बताया कि महेन्द्र कटियार ने अपने फेसबुक पर भाजपा और आरएसएस के वयानो को गलत तरीके से प्रेषित कर पोस्ट किया है| फेसबुक पर किये गये पोस्ट में आरएसएस और बीजेपी नेताओ के 10 टॉप राष्ट्रवादी बयान का जिक्र है| जिमसे अरुण जेटली, नरेन्द्रमोदी, मनोहर लाल खट्टर,पुरुषोत्तम रुपाला, संजय दोतरे,वीके सिंह, बाबू लाल गौड़ के वयान शामिल है| राजीव ने महेन्द्र कटियार से सात दिन में  पोस्ट का जबाब नोटिस के माध्यम से जबाब माँगा है| साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक व बसपा सुप्रीमो को भी पत्र भेजा गया है|

बसपा नेता महेन्द्र सिंह कटियार ने बताया कि उन्होंने इस तरह का कोई पोस्ट फेसबुक पर नही डाला है| ना ही उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी है| किसी ने फर्जी एकाउंट बनाकर यह कृत्य किया है| इस तरह का कोई भी पोस्ट उनकी फेसबुक पर नही है|