हवा में उड़े सुरक्षा बलों के लिए बने शौचालय

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)  विधान सभा चुनाव सकुशल सम्पन्न करानें के लिए आये सुरक्षा बलों के लिए बनाये गये शौचालय जरा सी तेज हवा में उड़ गये|
दरअसल एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर थानाध्यक्ष सुनील परिहार नें ठेकेदार को दी गयी थी| चुनाव में आये अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के ठहरनें की व्यवस्था दयानंद इंटर कॉलेज में की गयी है| जिसमे चार शौचालय बनाये गये थे| शुक्रवार को चली हवा से दो शौचालय की प्लाई से बनी छत उड़ गयी| जिससे सुरक्षा बलों को असुबिधा हो रही है| फिलहाल अर्द्धसैनिकों केलिए सुबिधाएं ना काफी नजर आ रहीं है|