मोदी के मन की बात का विरोध करेगी युवा कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Narendra Modi Politics Politics-BJP Politics-CONG.

shubahm tivari cangresफर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात पर युवा कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है| युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी अपने मन की बात जनता से कर रहे है लेकिन जनता के मन की बात सुनने को तैयार नही है|

कांग्रेस लोक सभा कमेटी के अध्यक्ष शुभम तिवारी ने कहा है कि मोदी इकतरफा मन की बात कह रहे है| वह लगातार जनता को गुमराह करते चले आ रहे है| युवा कांग्रेस इसे फर्जी करार दे कर इसका विरोध करेगी| युवा काँग्रेस युवाओ, किसानो, गरीब मजदूरों, सराफा व्यापारियों सहित समस्त जनता की मन की बात को पत्रों के माध्यम से उन तक पंहुचायेगी| उन्हें जनता की असली समस्या से भी अवगत कराया जायेगा| मोदी अपने मन की बात बंद करे और जनता की मह की बात सुनना शूरू करे|