ब्रेकिंग: पार्टी से निकाले गये बसपा के पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

mayawati mnoj agrval 21 4 016फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी कि सुप्रीमो मायावती ने कार्यवाही करते हुये पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज अग्रवाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है| इस सम्बन्ध में लिखित पत्र भी जारी किया गया है|

जोंन को-आर्डिनेटर कानपुर अशोक सिद्धार्थ ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को शिकायत मिली थी कि मनोज अग्रवाल(एमएलसी) पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त है| इसके साथ ही साथ वह बसपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते है| पार्टी के घोषित प्रत्याशी के सम्बन्ध में असत्य प्रचार करके आस्थिरता का वातावरण पैदा कर रहे है| इस पर मायावती ने कार्यवाही करते हुये मनोज अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया|