आश्रम में बदमाशों का हमला, तीन साधु को किया मरणासन्न, साध्वी से दुष्कर्म का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

LUUTCHURSAEE copyफर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम चूरसई स्थित हनुमान राम जानकी आश्रम में बीती रात बदमाशो ने दरिंदगी का भयानक चेहरा दिखाया| जिसे देखकर और सुनकर कर किसी का कलेजा थरथरा गया| बदमाशो ने आश्रम में घुसने के बाद तीन साधुओ को लाठी-डंडो से पीट कर मरणासन्न कर दिया| वही आश्रम में रह रही 30 वर्षीय साध्वी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया| पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

चूरसई गाँव के लिये गयी कच्ची सड़क के पास हनुमान राम-जानकी आश्रम है| जिसमे बालक दास पुत्र हरदेव मिश्रा निवासी जौनपुर, ह्रदयराम पुत्र द्वारिका निवासी देवधरापुर कमालगंज, 80 वर्षीय कलेक्टर दास पुत्र तिलकराम निवासी चुरसई, 30 वर्षीय साध्वी निवासी जौनपुर रह रहे थे| साध्वी व बालक दास दोनों भगवत कहने का काम करते है| बीती रात सभी मन्दिर की छत पर सो रहे थे| रात तकरीबन 1 बजे लगभग आधा दर्जन बदमाश पंहुचे और आश्रम के पडोस में बने जीने से आश्रम की छत पर सो रहे साधुओ पर हमला कर दिया| एक बदमाश कमरे में घुस गया| उसने सामन आदि लूटना शुरू कर दिया|

तभी बदमाशो ने हमला होल दिया| साध्वी को छोड़ सभी साधुओ को लाठी डंडो से जमकर पीटा| जिससे तीन गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| वही बदमाश साध्वी को उठा ले गये| उसे गाँव से कुछ दूर मक्के के खेत में उसको निर्वस्त्र कर उसकी अस्मत लूटने का प्रयास किया| चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गये| जिनके ललकारने पर बदमाश मौके से खिसक गये| कुछ देर बाद साध्वी नग्न अवस्था में आती हुई दिखी तो अपने खेत में पानी लगा रहे गाँव के ही दिवारी लाल ने अपना अगौझा उसको दे दिया| ग्रामीण उसे लेकर आश्रम पंहुचे| सुबह आश्रम से तकरीबन 300 मीटर दूर ओमकार के खेत में हरमोनियम व खाली बैग व कपड़े पड़े मिले| साधु कलक्टर ने बताया की उनके 80 हजार और बालक दास के लगभग 6 हजार रूपये की नकदी लूटी गयी|

सभी घायलों को देर रात ही लोहिया अस्पताल भेज दिया गया| रात में ही मौके पर डॉग स्कोट की टीम ने पंहुचकर बहुत देर तक खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही मिला| महिला का पुलिस ने मेडिकल परिक्षण कराया| थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया की साधु कलेक्टर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ 382 , 376 /511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|