दलित और टिकट बेंचती है बसपा सुप्रीमो मायावती: कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

dinesh, kaushlendr, mrtunjy, emranफर्रुखाबाद: लखनऊ से कांग्रेस की भीम ज्योती यात्रा लेकर जनपद आये पूर्व विधायक व अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैंन भगवती प्रसाद चौधरी ने बसपा,सपा व भाजपा पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती प्रदेश के दलितों के लिये मंथरा का रोल अदा किया है| उन्होंने दलितों के उत्थान के लिये कोई कार्य नही किया|

शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने कहा की पार्टी भीमराव अम्बेडकर की 125 वें जयंती पर भव्यता से मनाने का फैसला किया है| उन्होंने कहा की भीम ज्योती यात्रा31 मार्च 2016 से 10 अप्रैल तक सीतापुर,लखीमपुर, शहजंहापुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा,आगरा, हाथरस, एटा होते हुये फर्रुखाबाद पंहुची है| इसका उद्देश्य दलित समाज के अंतर्गत, कांग्रेस पार्टी के बारे में फैली हुई गलत अफवाह को दूर करना है| उन्होंने कहा की कांग्रेस ने देश को कई महापुरुष दिये जिनका आजादी में अहम योगदान रहा|

सारी पार्टी जातिवाद के नाम पर वोट ले रही है| बसपा सुप्रीमो पर उन्होंने आरोप लगाते हुये कहा की वह दलितों की मसीहा बनती है लेकिन जब दलित समाज पर कही जुल्म होता है तो मायावती कही नही जाती| वह केबल दलितों के लिये मंथरा का काम करती है| वह केवल टिकट और दलित बेंचती है| खुद सोफे पर बैठती है और सभी को नीचे बैठाती है| मायावती को दलित नेता केबल सतीश मिश्रा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी व स्वामी प्रसाद मौर्य ही मिलते है| हाल यह है की बीएसपी के संस्थापक सदस्य तक पार्टी छोड़ गये है| सपा समाजवाद छोड़कर परिवारवाद की राजनीति कर रही है| आज लोहिया जिंदा होते तो सैफई महोत्सव देखकर आत्महत्या कर लेते| उन्होंने कहा की यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अच्छे है लेकिन प्रदेश उनके नियंत्रण में नही है| वही बीजेपी झूठो की पार्टी है| वह भारत माता की जय कहलाकर लोगो का मंहगाई से ध्यान हटाया जा रहा है| वोटो की खातिर बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा ऊँची की जा रही है|

भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन पार्टी निर्माण दिवस के रूप में मनाती है|बनारस के विधायक अजय राय पर रासुका और देश का कानून तोड़ने वालो को पेंशन दी जा रही है| पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने फतेहगढ़ स्थित भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा, जिलामहामंत्री दिनेश अग्निहोत्री,राकेश सागर, आशु शर्मा, ओम प्रकाश वाथम, इमरान अंसारी, सीलेश रावत आदि मौजूद रही है|