दो गाँवों के चार घरो से नकदी जेवर चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

choriफर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात चोरो ने थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर और सुखियापुर में चार घरों के ताले तोड़कर नकदी जेबर चोरी कर लिये| घटना के सबंध में पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी है|

ग्राम महेशपुर निवासी सुशील सिंह दिल्ली में नौकरी करते है| बीती रात उनकी पत्नी सुमन पड़ोस में रह रही माँ ज्ञानदेवी के पास सो रही थी| चोरो ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से से पायल, करधनी, चांदी की चूड़ी व कड़े चोरी कर लिये| सूचना पर पुलिस ने जाकर जाँच की| वही ग्राम सुखियापुर निवासी सुनील उनके चाचा मुन्ना, भाई रिषीपाल के घर चोरो ने धावा बोला| चोर तीनो के कमरों से बक्से उड़ा ले गये| चोरो ने गाँव के बाहर मक्के के खेत में बक्से तोड़कर उसमे रखी नकदी, जेबर उड़ा ले गये| मुन्ना ने बताया की रिषीपाल उत्तराखंड में व सुनील नागपुर में नौकरी करता है| उन्हें चोरी हो जाने की सूचना दे दी गयी है|

चोर 20 हजार की नकदी, चांदी की पायल, चेन, अंगूठी, सोने की झुमंकी आदि चोरी कर ले गये है| थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी| जाँच की जा रही है|