पत्नी से पंगा कर ग्रामीण ने लगाई फांसी

CRIME POLICE

fansiफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भरखा निवासी 46 वर्षीय योगेन्द्र सिंह कुशवाह ने आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पुलिस को नही दी गयी|

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात योगेन्द्र कुशवाह का अपनी पत्नी ऊषा देवी से विवाद हुआ था| जिसके चलते वह रविवार सुबह जल्दी ही घर से चला गया| उसने घर से कुछ दूर आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| कुछ देर बाद शौच के लिये निकले ग्रामीणों ने शव को लटकते देखा| ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी| परिजन मौके पर पंहुचे|

परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया| थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने बताया की उन्हें इस सम्बंध में कोई जानकारी नही है|