सराफा व्यापारियों ने अर्धनग्न हो किया रोड जाम

FARRUKHABAD NEWS Politics राष्ट्रीय

VYAAPARIफर्रुखाबाद: बीते तकरीबन एक महीने पहले से चल रही सराफा व्यापारी ने गुरुवार को नेहरु रोड पर जाम लगा दिया| दो घटे तक चले जाम से नेहरु रोड पर वाहनों की रफ्तार रुक गयी|

बीते एक महीने से चल रही सराफा व्यापारियों और केंद्र सरकार के बीच एक्साइज डियूटी की खीच तान समाप्त होने का नाम नही ले रही है| बड़े व्यापारी को छोड़ छोटे व्यापारी मौका देख अपनी दुकान की बिक्री भी चोरी-छिपे कर रहे है| जिसके चलते छोटे और बड़े सराफा व्यापारियों में अंदरूनी कलह भी पैदा हो गयी है| हड़ताल के बाद लाख मना करने पर भी गुरुबार को शहर की सेठ गली में छोटे दुकानदारो ने शटर खोल कर बिक्री भी की|

वही दूसरी तरफ आन्दोलन कर रहे दर्जनों सराफा व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर तकरीबन दो घटे तक नेहरु रोड पर जाम लगाकर केंद्र सरकार को कोसा और जल्द एक्साइज डियूटी को हटाने की मांग की| जाम की सूचना पर कोतवाल देवेन्द्र सिंह मौके पर पंहुचे| इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, हरीश चन्द्र वर्मा, कुमार चन्द्र वर्मा, मनोज रस्तोगी आदि मौजूद रहे| सराफा व्यापारी हरीश चन्द्र वर्मा ने बताया की कुछ छोटे दुकानदार नही मान रहे| उन्हें भी समझाया जायेगा|