मुख्य विकास अधिकारी अस्पताल में भर्ती

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

CDOफर्रुखाबाद: मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ला को हालत खराब होने के चलते देर रात उपचार हेतु भर्ती किया गया था| लेकिन अब उनकी हालत में सुधार बताया गया है|

बीती देर रात उन्हें मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने आवास विकास के आरके अस्पताल में भर्ती कराया| जिसके बाद अन्य चिकित्सको की मदद से उनका सिटी स्केंन किया गया| देर रात तक चले उपचार के बाद उन्हें तकरीबन दो बजे होश आ गया| बीते मंगलवार की देर शाम सीडीओ अपने आवास पर पंहुचे| तभी उनको कुछ पेट में गैस की शिकायत लगी तो उन्होंने कुछ खाने का प्रयास किया| तभी अचानक उन्हें तेज उल्टी शुरू हो गयी| मामले की सूचना पर पंहुचे मुख्य चिकित्सधिकारी राकेश कुमार उन्हें लेकर आरके हास्पिटल पंहुचे|

सीडीओ के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर बुधवार दोपहर बाद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने उनसे अस्पताल में जाकर भेट की| और काफी देर तक बंद कमरे में वार्ता की| एसडीएम सदर भी साथ रहे| इसके अलावा डॉ० अनुपम दुबे, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता आदि लोगो ने सीडीओ से भेट की| मुख्यचिकित्साधिकारी राकेश कुमार ने बताया की उन्हें पैरालाइसेस का हल्का अटैक हुआ था| लेकिन पर्याप्त उपचार मिलने के कारण अब वह पहले से स्वस्थ है| हालत में तेजी से सुधार हो रहा है|