ग्रामीणों के पथराव पर ,पुलिस का तांडव, गांव में जमकर तोड़फोड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

upp 34फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम अदमापुर में बीती रात जाम लगाये ग्रामीणों से कहा सुनी होने के बाद उपजे विवाद ने देर रात ग्रामीणों और पुलिस के बीच पाला खीच दिया| एक तरफ ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया तो वही आरोप है की पुलिस ने गाँव में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की| घटना के बाद क्षेत्र छाबनी में तब्दील हो गया है|

बीती रात गाँव के हीश्यामू पुत्र अमर सिंह खाना खाने के बाद गाँव के ही पास से निकली फतेहगढ़-छिवरामऊ मार्ग पर टहल रहा था| तभी छिवरामऊ की तरफ से आ रही काली पल्सर सबार ने श्यामू के टक्कर मार दी| जिससे ग्रामीणों ने पल्सर सबार को घेर लिया| जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर चीता मोबाइल के दो सिपाही मौके पर पंहुचे| ग्रामीणों ने मौके पर थानाध्यक्ष को बुलाने की बात कही|चीता मोबाइल ने थानाध्यक्ष को बुलाने में आनाकानी की|

जिसके सिपाहियों से ग्रामीणों की कहा सुनी हो गयी| आक्रोशित ग्रामीण जाम लगाने का प्रयास करने लगे| तभी मौके पर दो दरोगा और तीन सिपाही पंहुचे| जिनसे जाम खोलने को लेकर गाली-गलौज होने लगा| पुलिस ने ग्राम ग्रामीणों पर लाठी चला दी| जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया| इसी दौरान राइफल से फायर भी किये गये| फायरिंग में श्याम पुत्र रघुनाथ के घायल होने की खबर है लेकिन अभी पुष्ठी नही हो पायी है| ग्रामीणों का आक्रोश देख मौके पर पुलिस बल बधा लिया गया| आरोप है की पुलिस ने देर रात गाँव में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की है| पुलिस ने बाइके, कारों, दरवाजे जमकर तोड़े| पीएसी भी बुला ली गयी| विवाद में दरोगा विश्वनाथ के साथ-साथ जुवैर अहमद और सिपाही चरन सिंह, सुरेन्द्र सिंह जख्मी हुये| उनका सीएससी कमालगंज में मेडिकल परीक्षण कराया गया है|

थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया की पुलिस के द्वारा तोड़फोड़ की बात उनकी जानकारी में नही है| घायल पुलिस कर्मियों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच की जा रही है|