रंजिश में किशोर पर कैमिकल अटैक

FARRUKHABAD NEWS POLICE

KAIMIKL ATAIKफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम बनकटी में पुरानी रंजिश के चलते 10 वर्षीय किशोर अमन पुत्र सर्वेश जाटव पर आरोपी ने कैमिकल डाल दिया जिससे वह झुलस गया| पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है|

बनकटी में सर्वेश जाटव और सुमेर जाटव में बीते काफी समय से खेमेबंदी चल रही है| जिसके चलते होली के हुडदंग में बीते गुरुवार को दोनो आमने-सामने आ गये| दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले| लाठी लगने से सुमेर का भाई कुबेर का सिर फट गया| शोरसुनकर सर्वेश का पुत्र अमन बाहर आ गया तभी सुमेर ने उस पर कैमिकल डाल दिया| जिससे उसका पेट झुलस गया| पुलिस ने आरोपी सुमेर को हिरासत में ले लिया है|

दरोगा ललित कुमार ने बताया की अमन का मेडिकल परीक्षण कराया जायेगा| तहरीर के आधार पर कार्यवाही होगी|