विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

CHNDR PALफर्रुखाबाद:(कंपिल) समाजवादी पार्टी के चौथी बार जिलाध्यक्ष बने चन्द्रपाल यादव का कार्यकर्ताओ का जोरदार स्वागत किया| उन्होंने कहा की सपा कार्यकर्ता सब कुछ छोड़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे|

कंपिल क्षेत्र के ग्राम सिबारा खास में एक विधालय में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में भीड़ पंहुची| कार्यक्रम के आयोजक विपिन मिश्रा और उनके साथियों ने जिलाध्यक्ष का पगड़ी के साथ स्वागत किया| इस दौरान चन्द्रपाल यादव ने कहा की अब समय आ गया है की कार्यकर्ता आने वाले 2017 के विधान सभा चुनाव की तैयारी में लग जाये| प्रदेश में पुन: सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी| इसका जीता जगता उदाहरण एमएलसी चुनाव में सपा की बम्पर जीत है|

पूर्व जिला सचिव प्रदीप यादव टीटू ने भी अपने विचार व्यक्त किये| संचालन सुरेन्द्र सिंह गौर ने किया| इस दौरान प्रदीप यादव दीपू, मुन्ना , झगडू यादव, प्रधान बलिपुर राजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे|