रंजिश में ग्रामीण को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

goliफर्रुखाबाद: (कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम बख्सी नगला निवासी 35 वर्षीय राकेश यादव पुत्र तेज सिंह को गाँव के ही कुछ लोगो ने गोली मारकर घायल कर दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

लोहिया अस्पताल में भर्ती घायल राकेश यादव ने बताया की वह अपने बटाईदार पप्पू निवासी नूरपुर गढिया से मिलकर घर वापस आ रहे थे| जैसे ही गाँव के जूनियर हाईस्कूल के निकट पंहुचे तो उन्हें गाँव के पुष्पेन्द्र, आरेंद्र यादव और ग्रीश ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट आकर गोली मार दी| गोली सीधे पैर की जाँच में लगी|

घायल राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जंहा से बीती रात उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया| रात 12:20 पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| घायल के अनुसार बीते वर्ष आरोपियों ने उनकी सरसों काट ली थी| जिसको लेकर विवाद हुआ था| उसी खुन्नस में आरोपियों ने उन्हें गोली मारी| घटना के सबंध में घायल राकेश ने थाने में तहरीर दी| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|