ब्रेकिंग: अनिश्चित कालीन हुई सराफा व्यापारियों की हडताल

FARRUKHABAD NEWS Politics

sraaf aफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से चल रही सराफा व्यापारियों की हड़ताल को अनिश्चित कालीन करने की घोषणा कर दी गयी है| आगे सराफा व्यापारी मांगे पूरी ना होने पर पूर्ण बाजार बंदी की योजना भी बना रहे है| इसके लिये व्यापार मंडल के नेताओ से सम्पर्क किया जा रहा है|

1 प्रतिशत उत्पादन शुल्क लगा देने जाने के साथ ही साथ, दो लाख की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता भी खत्म करने सम्बन्धी आदि मांगो को लेकर सराफा व्यापारी बीते कई दिनों से हड़ताल किये हुये है| पहले हड़ताल 7 मार्च को खत्म होनी थी लेकिन मांगे पूरी ना होने पर बीते दिन यह 13 मार्च के लिये बढ़ा दी गयी| लेकिन पूरे देश में सराफा व्यापारियों के सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुये हड़ताल अनिश्चित कालीन कर दी गयी है| उन्होंने वित्त मंत्री के खिलाफ नारेवाजी की| नगर के नेहरू रोड पर सराफा व्यापारी हड़ताल पर बैठे रहे| वही सराफा कमेटी फतेहगढ़ के अध्यक्ष कुमार चन्द्र वर्मा ने बताया की मंगलवार को बाजार बंद रहा है| इस लिये सराफा व्यापारी हड़ताल पर नही बैठे|

जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने बताया की सरकार उनकी मांगे नही फ़िलहाल मानने को तैयार नही है| जिसके चलते हड़ताल अनिश्चित कालीन क्र दी गयी है| पूर्ण बाजार बंदी के लिये व्यापार मंडल के नेताओ से सम्पर्क किया जायेगा| इस दौरान हरीश चन्द्र वर्मा, गोपाल वर्मा, नीरज रस्तोगी, जयवीर सिंह, विमल चन्द्र वर्मा, मनोज रस्तोगी, छेदालाल, दीपक अग्रवाल, वेदप्रकाश गुप्ता, राघव वर्मा, व दीप सिंह वर्मा सहित दर्जनों सराफा व्यापारी नेहरु रोड पर हड़ताल पर बैठे रहे|