पांच माह दुष्कर्म के बाद गर्भवती को घर से निकाला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जानें के बाद उसे शादी का झांसा देकर पहले शारीरिक शोषण किया| उसके बाद जब वह डेढ़ माह की गर्भवती हो गयी तो उसे घर से निकाल दिया| पुलिस ने मामले में आरोपी व उसके परिजनों सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता की माँ ने मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा की उसकी पुत्री को बंगशपुर निवासी पंकज पुत्र मान सिंह पांच माह पूर्व भगा ले गया था| लेकिन समाज के भय से कानूनी कार्यवाही नही की| जिससे आरोपी पंकज उसकी पुत्री को बीबी की तरह रखनें लगा| उसका शारीरिक शोषण करता रहा| लेकिन बीते 25 मार्च को पंकज उसकी माँ मीरा देवी, बड़े भाई बृजेश कुमार, विनोद व नरेंद्र के साथ ही जेठानी संगीता पत्नी नरेंद्र वसं संगीता पत्नी बृजेश ने उसकी पुत्री को लात-घूसों से मारपीट कर घर से निकाल दिया| पीड़िता डेढ़ माह की गर्भवती है| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है| थानाध्यक्ष आमोद कुमार नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जांच की जा रही है|