गांव के आखिरी छोर तक विकास होगा: अतिम शाह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

mthura amit shahमथुरा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गांव के अंतिम छोर तक विकास की लहर पहुंचाएगी। अमित शाह ने आज मथुरा के वृंदावन में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन दिनी राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत उद्घाटन करने के बाद युवाओं को संबोधित किया।अमित शाह ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना जरूरी है। सरकार ने भी तय कर लिया है कि गांव के हर कोने तक विकास काम दिखाना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी को पता है कि विकास का काम कहां-कहां होना है।

इस बार बजट में कई योजनाएं ऐसी हैं, जिनसे गांव के अंतिम छोर तक विकास होगा। फसल बीमा से किसानों के लिए समृद्ध के रास्ते खोले हैं। आज हम सबसे ज्यादा विकास करने वाला देश बन चुके हैं। देश के युवाओं के लिए क्या करना है। यह भी हमारी पार्टी ने तय कर लिया है। उन्होंने पार्टी की अन्य योजनाएं गिनाने के साथ बताया कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह ने कहा कि देश में अजीब बहस हुई। भारत के टुकड़े होंगे, शर्म आनी चाहिए। राहुल जी आपको पता नहीं है इस देश का युवा एक टुकड़ा नहीं करने देगा।

उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ता हर विश्वविद्यालय में जाकर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएं।उन्होंने कहा कि पहले तो कांग्रेस को स्पष्ट करना होगा की वो किसके साथ है। मोदी जी तो मनमोहन सिंह से कम विदेश गये हैं। मनमोहन के विदेश दौरे किसी को पता नहीं चलता जबकि मोदी के जाने शोर होता है। विदेश में मोदी या बीजेपी का स्वागत नहीं बल्कि देश की जनता का स्वागत होता है। मनमोहन टाइप्ड भाषण देते थे। कभी कभी तो पन्ना भी बदल जाते थे। मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ को भी राष्ट्रभाषा में सम्बोधित करते हैं। मोदी ही है जो गंगा किनारे जाकर आरती करते हैं। आप हमे मत समझाइये नेतृत्व कैसे होता है। हम चाहते हैं की यहाँ के युवा पूरी दुन्याया में छा जायें।अमित शाह ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने सबसे पहले देश की सीमा को सुरक्षित किया है।

अब किसी में हिम्मत नहीं है की किसी का सर कलम करके ले जाए। उन्होंने कहा कि युवा परिवर्तन का वाहक है। सरकार बनने से ही हमारा काम सम्पन्न नहीं हो गया। भारतमाता को विश्व गुरु बनाना है। 25 वर्ष तक सरकार लाने की जिम्मेदारी युवा मोर्चा पर है। योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ताओं पर है।अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 1950 में 10 कार्यकर्ताओं से शुरू हुईं बीजेपी अब 11 करोड़ तक पहुंच गई। हम अलग प्रकार की पार्टी है। बीजेपी स्थापना का कारण एक विचार है। कोई राजनितिक मकसद से नहीं। कार्यकर्ताओं को इसी विचारधारा को आगे ले जाना है। युवा मोर्चा से कहना चाहता हूं की बीजेपी की सरकारें व्यक्ति के लिए नहीं बनती है।

मोदी सरकार लोगो ले लिए काम करने वाली है। पहले ईएसआई सरकार थी दस साल तक पीएम मौन रहे है। हर मंत्री अपने को पीएम मानता था। पीएम को कोई पीएम नहीं मानता था। युवा आक्रोशित था। बीजेपी और मोदी पर भरोसा किया। दो साल में ही देश में चमत्कारिक परिवर्तन सामने आ रहे हैं।भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि दीनदयाल के विचारों को लेकर कार्यकर्ता देश भर में जायें। उन्ही की भूमि पर अधिवेशन हो रहा है। कितने वर्ष पहले सरकार का विचार किया। नमो विकास की नयी पहचान है। इंडिया फस्र्ट उन्ही का नारा है। कोलकाता से कश्मीर तक एकता यात्रा निकली। लाल चौक पर झण्डा फहराया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने यह करके दिखाया। एकता यात्रा के बाद चुनोती आई। केंद्र में घोटाले हो रहे थे। केंद्र की कांग्रेस सरकार को हमने बेनकाब किया। संसद घेराव किया। लाठियां खाई। आज तक मुकद्दमे झेल रहे हैं। हम यही नहीं रुके। सेवा,संघर्ष और बलिदान। भाजयुमो की नयी पहचान।