हिरासत में आरोपी:10 दिन से ना मिल रही जेल ना ही बेल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

-MUNGERIफर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते दस दिन से थाने में बैठे हत्या के मामले के आरोपीयो को ना की अभी तक जेल ही मिल रही और ना ही उन्हे छोड़ा जा रहा है| जिससे थाने में बैठे अरोपियो के परिजनों के साथ ही साथ मृतक के परिजनों में भी आक्रोश है|

बीते 9 फरवरी को 30 वर्षीय लालू पुत्र विजय सिंह निवासी राजेपुर को उसका दोस्त कृष्ण कुमार उर्फ़ मुगेरी घर से बुला ले गया था | वह परिजनों से डबरी जाने की कह गया था| उसी समय से लालू घर लौट के नही आया| बीते रविवार को गायब लालू के बड़े भाई पप्पू को सूचना मिली की हरदोई हरपालपुर के ग्राम सीढेचकरपुर रामगंगा की कटरी में एक लाश पड़ी है| पप्पू ने जाकर देखा तो मौके पर कपड़े गायब लालू के ही है| पास ही एक कंकाल पड़ा था | पुलिस ने कंकाल और कपड़े अपने कब्जे में कर लिया| मौके पर मिली नीली शर्ट व काली पेंट को पप्पू ने पहचान थी| कंकाल को पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिये भेजने की बात की गयी है|

पुलिस ने लालू के गायब होने के सम्बन्ध में मुकदमा 23 फरवरी को दर्ज किया था| ठीक उसी दिन पुलिस ने लालू के दोस्त कृष्ण कुमार उर्फ़ मुगेरी को हिरासत में लेकर थाने में लाकर बैठा लिया था| उसके बाद पुलिस ने दुर्गेश को भी बीते के दिनों से थाने में बैठा रखा है| ना ही उन्हें जेल भेजा जा रहा और ना ही उन्हें छोड़ा जा रहा है|

थानाध्यक्ष मनीष यादव ने बताया की कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिये भेजा गया है| जाँच की जा रही है| जल्द कार्यवाही को अंजाम दिया जायेगा|