सपा बाहुबल, धनबल और गुंडाबल से जीत रही चुनाव: सांसद

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp mukesh rajputफर्रुखाबाद: पुलिस व प्रशासन के द्वारा बीजेपी से एमएलसी प्रत्याशी अशोक कुमार के दोनों प्रस्तावको के गायब होने के मामले में सांसद ने सपा व प्रशासन पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा की सपा वर्तमान में जो भी चुनाव जीत रही है वह केबल धनबल, बाहूबल और गुंडाबल की दम पर जीत रही है| इसमे प्रशासन भी उनकी पूरी मदद कर रहा है|

अपने आईटीआई ठंडी सडक स्थित आवास पर बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा की दोनों प्रस्तावको चेयरमैंन शमसाबाद विजय गुप्ता व प्रधान सावन कुमार गंगवार उर्फ़ जय पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का भय दिखाकर धमकाया गया| जब से सपा की सरकार आयी और इस सरकार जो भी चुनाव हुये उनमे लोकतंत्र की हत्या की गयी| धनबल, बाहुबल और गुंडाबल से चुनाव जीते जा रहे है| इससे सपा की लोकप्रियता बढ़ी नही बल्कि घटी है|

सपा ने जिले की कई व्लाक प्रमुख की सीटे निर्विरोध करा ली| उन्हें डर था की कही जनता उन्हें वोट नही देगी| सपा अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के विषय में कहा की उन्होंने बीते दिनों कहा था की जिला पंचायत की सीट फर्रुखाबाद को भीख में दी है| सांसद ने कहा की सपा नेता समझ ले की फर्रुखाबाद की जनता किसी से भीख नही मांगती| उन्होंने बसपा को भाजपा से मिली भगत का भी आरोप जड़ा है| सांसद ने यह भी कहा की बसपा ने जानबूझ कर वर्तमान एमएलसी को टिकट नही दिया| उन्होंने कहा की जेएनयू मामले में सोनिया व राहुल को माफ़ी मांगनी चाहिए| सांसद ने यह भी बताया की मोदी की 28 फरवरी को होने वाली बरेली क रैली में जनपद से लगभग 300 हजार किसान कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य रखा गया है|
<strongपुलिस व प्रशासन सपा के एजेंट
सांसद ने कहा वर्तमान समय में प्रशासन ठीक ढंग से काम नही कर रहा है| पुलिस व प्रशासन सपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है|