कमालगंज में मोहर्रम व रावण बध होंगे एक साथ

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

TAJIYAफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र में आने वाले 24 अक्टूबर को मोहर्रम व् रावण बध दोनों एक साथ हो मनाये जायेगे| जिसके चलते पुलिस व् प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है|

थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव व् तहसीलदार राजेन्द्र चौधरी ने थाना परिसर में रामलीला कमेटी व् मोहर्रम कमेटी के लोगो के साथ एक बैठक की| जिसमे दोनों त्यौहार एक साथ पड़ने की बात पर विचार किया गया| बैठक में तय किया गया कि पहले रामलीला का रथ सडक से गुजरे गा| 11:30 बजे मोहर्रम का जुलुस निकाला जायेगे | पांच तक सभी करबला चले जायेगे| इसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा|