कमालगंज व मोहम्मदाबाद में व्लाक प्रमुख पद के लिए जोरदार मतदान जारी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

kmalgnjफर्रुखाबाद:(कमालगंज) विकास खंड में चल रहे व्लाक प्रमुख पद के चुनाव में सुबह से ही जोरदार तरीके से मतदान हुआ| दोपहर दो बजे तक कुल 115 बीडीसी ने मतदान किया है| मतदान अभी जारी है|

विकास खंड कमालगंज में मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है| रेलवे स्टेशनं, टैम्पो तिराहा व खंड विकास कार्यालय के निकट दो जगह बैरियर लगाये गये है| अन्दर केबल मतदाता को ही जाने के आदेश है| दोपहर दो बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 138 मतदाताओ में से 115 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है| मतदान अभी जारी है|

मोहम्मदाबाद में मतदान के दौरान विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मदाबाद में विधायक नरेन्द्र सिंह यादव की पुत्री मोनिका यादव व बब्बन यादव के बीच मतदान चल रहा था| इसी बीच विकास खंड के गेट पर विवाद हो गया| कुछ देर बाद विवाद जादा बढ़ा और फायरिंग के साथ पथराव भी कर दिया गया| सूचना मिलने पर डीएम सतेन्द्र कुमार और एसपी राजेश कृष्णा मौके पर पंहुचे और स्थित को सामान्य कर दिया| किसी केव चुटहिल होने की कोई सूचना नही है| इसके बाद मतदान शन्ति पूर्ण ढंग से शूरू करा दिया गया| जारी ………………….