ब्रेकिंग: देखे जिले में किस विकास खंड में किस-किस ने किया नामांकन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

urmila rajput vlak prmukh 2016 spaaफर्रुखाबाद: शुक्रवार को हुए व्लाक प्रमुख पद के नामांकन में सपा के प्रत्याशियों का ही दम-खम दिखा| जनपद के सातों व्लाको में दाखिल किये गये सत्ता के प्रत्याशियों के साथ ही भी खड़ी दिखायी दी|
rashid jmalकमालगंज विकास खंड में किस-किस ने किया नामांकन
विकास खंड कमालगंज में व्लाक प्रमुख चुनाव के लिये भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र रशीद जमाल और उनकी पत्नी रिजवाना बेगम ने पर्चे के दो-दो सेट दाखिल किये| इस दौरान कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया व सपा नेता अरशद जमाल भी रहे| सपा प्रत्याशी के विरोध में उद्योग पति सतेन्द्र प्रताप उर्फ़ मन्नी सिंह की पत्नी नीलम सिंह व पुत्र शिवा सिंह ने अपना पर्चा दाखिल किया| वही सपा प्रत्याशी के खिलाफ एके राठौर ने भी अपना नामांकन करा दिया| पांच प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल कर दिये है|
बढ़पुर विकास खंड में किस-किस ने भरा पर्चा
विकास खंड बढ़पुर में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की पुत्रबधु उर्मिला उर्फ अलका पत्नी पंचशील राजपूत ने अपना पर्चा दाखिल किया| दूसरा पर्चा विजाधरपुर की बीडीसी लक्ष्मी यादव पत्नी विजय यादव ने खरीदा था| लेकिन उनका नामांकन नही हुआ |
राजेपुर विकास खंड में किस-किस ने पर्चा भरा
राजेपुर व्लाक में सुबोध यादव ने अपना पर्चा भरा|
नवाबगंज विकास खंड में किस-किस ने किया नामांकन
नवाबगंज में मेडिकल कालेज के चेयर मैंन डॉ० जितेन्द्र यादव की पत्नी डॉ अनीता रंजन ने जोरदारी के साथ अपना पर्चा दाखिल किया|
शमसाबाद में किस-किस ने किया नामांकन
विकास खंड शमसाबाद में सपा प्रत्याशी रामवती पत्नी प्रतिपाल सिंह व विरोधी प्रत्याशी रानीदेवी ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया|
मोहम्मदाबाद में किस किस ने किया नामांकन
विकास खंड मोहम्मदाबाद में सपा विधायक की पुत्री मोनिका यादव. अनिल यादव सहित तीन ने अपना पर्चा भरा| वही विरोधी खेमे से अमित दुबे व kumkum दुबे ने अपना नामांकन करा दिया|
कायमगंज में किस-किस ने किया नामांकन
कायमगंज विकास खंड में सपा नेता रामप्रकाश कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी देवी ने अपना पर्चा भरा|

जारी ………….