डॉ अनीता सहित सपा के चार प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय!

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

VLAAK-BADPURफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने फेर बदल के बाद जनपद के सातों व्लाको के व्लाक प्रमुख दावेदार चुनाव मैदान में ऊतर दिये है| जिसमे सपा से नवाबगंज व्लाक प्रमुख पद की प्रत्याशी व बिहार के सांसद पप्पू यादव की बहन अनीता रंजन सहित चार का निर्विरोध चुनाव जितना लगभग तय माना जा रहा है|

जनपद के सातों व्लाको में समाजवादी पार्टी ने पत्र जारी कर बढ़पुर से पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत की पुत्र बधू उर्मिला पत्नी पंचशील राजपूत, शमसाबाद से रामवती पत्नी प्रतिपाल सिंह, कमालगंज से राशिद जमाल सिद्दीकी, मोहम्मदाबाद से मोनिका यादव, नवाबगंज से पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव की पुत्र बधू ऊषा देवी, राजेपुर से सुबोध यादव, कायमगंज से रामप्रकाश कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी देवी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था| लेकिन बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऊषा देवी यादव का टिकट काट कर डॉ० अनीता रंजन के नाम कर दिया | जिससे व्लाक प्रमुख के दावेदारो की सह और मात के खेल में परिवर्तन आ गया|

जनपद के सातों व्लाको पर अगर नजर डाले तो समाजवादी पार्टी से नवाबगंज व्लाक प्रमुख प्रत्याशी डॉ अनीता रंजन, कायमगंज से कल्लू यादव की पत्नी गुड्डी देवी यादव, राजेपुर से सुबोध यादव और बढ़पुर से पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के अकेले ही नामांकन करना लगभग तय माना जा रहा है| जिससे यह भी लगभग तय ही है की यह चारो प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीतेगे|

वही चर्चा यह भी है की पूर्व विधायक उर्मिला की पुत्रबधू को टक्कर में अपनी भाभी रीता यादव पत्नी यशपाल सिंह को चुनाव लड़ा रहे रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य बॉबी यादव ने पूर्व विधायक को समर्थन देने का भरोसा दिया है| इस सम्बन्ध में बॉबी से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसिब नही किया|

सपा नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने बताया की पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य का आपसी बातचीत हो गयी है| बॉबी ने उर्मिला को समर्थन देने का भरोसा दिया है|