व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पर जीआरपी सिपाही ने तानी राइफल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

snjiv mishra 1arun prkash tivariफर्रुखाबाद: रेलवे स्टेशन पर सुबह टहलने गये व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी के साथ जीआरपी थाने के सिपाही से बाइक खड़ी करने को लेकर कहा सुनी हो गयी| संजीव मिश्रा ने सिपाही के द्वारा उनके ऊपर राइफल तान देने का भी आरोप लगाया है|

संजीब मिश्रा (बॉबी) वह सुबह रेलवे स्टेशन पर टहलने के लिये गये| उन्होंने बाइक जीआरपी थाने के पास खड़ी थानाध्यक्ष की जीप के पीछे खड़ी कर दी| तभी जीआरपी के सिपाही दिनेश प्रताप सिंह ने उनसे बाइक यंहा ना खड़ी करने के लिये कहा| जिसको लेकर विवाद की स्थित बन गयी| तभी थाने के दरोगा राजकुमार शर्मा भी आ गये उनसे भी कहासुनी हुई| जिसके बाद संजीब मिश्रा अपनी बाइक लेकर चले गये और कई व्यापारी अरुण प्रकाश तिवारी, सदानंद शुक्ला, मनोज राठौर आदि नेताओ को लेकर जीआरपी थाने आ गये| व्यापारियों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की| व्यापारियों का दबाब बढ़ता देख दोनों मौके से खिसक गये| संजीव मिश्रा ने थाने में कहा की यदि उन्हें न्याय नही मिला तो वह थाने में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेगे| संजीब मिश्रा बॉबी ने आरोप लगाया की विवाद के दौरान सिपाही दिनेश प्रताप सिंह ने उनके ऊपर राइफल तान दी| व्यापारी नेताओ ने तीन दिन के अदंर दोनों सिपाही व दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है| संजीब मिश्रा बॉबी ने बताया की तीन दिन के अन्दर यदि आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही नही हुई तो थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा|

जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया की 26 जनवरी के अलर्ट के चलते सिपाही ने संजीब मिश्रा को बाइल खड़ी करने से मना किया था| लेकिन वह नही माने| उन्हें पहले सिपाही को परिचय देना चाहिए| फ़िलहाल दोनों पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही को लेकर बातचीत चल रही है|