जीत की राह से भटककर हार को गले लगा बैठी टीम इंडिया

FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय

CANBERRA, AUSTRALIA - JANUARY 20: Kane Richardson of Australia celebrates a wicket during the Victoria Bitter One Day International match between Australia and India at Manuka Oval on January 20, 2016 in Canberra, Australia. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)कैनबरा:विराट कोहली और शिखर धवन के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में भी भारत को हार मिली है। 349 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त भारत जीत की राह पर था, लेकिन 38 वें ओवर से कहानी बदल गई और टीम इंडिया ने मैच गंवा दिया।भारत की पूरी टीम 323 रनों पर आउट हो गई। केन रिचर्डसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 8 विकेट पर 348 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन ने जोरदार शुरूआत करते हुए 8 ओवर में 60 रन जोड़े। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। रोहित ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाए।

विराट कोहली और शिखर धवन के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में भी भारत को हार मिली है। 349 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 323 रनों पर आउट हो गई। इसके बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने भी तेज गति से रन जोड़ने का सिलसिला जारी रखा। जहां धवन ने अपना दूसरा अर्धशतक जमाया वहीं कोहली ने भी 19वें ओवर में 34 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने तेज गति से रन जोड़े और 27 ओवर में भारत का स्कोर एक विकेट पर 213 रन था। इस बीच धवन ने 92 गेेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। ये धवन के करियर का 9वां शतक है। 36वें ओवर में कोहली ने भी 84 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। सीरीज में कोहली का ये लगातार दूसरा शतक है।

लेकिन भारत ने अगले 4 विकेट महज 14 रन पर खोकर संकट में घिर गई। धवन 38वें ओवर में हेस्टिंग का शिकार बने। धवन ने 126 रनों की पारी खेली। इसके बाद महेंद्र धोनी शून्य पर आउट हो गए। 40वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली भी 106 रनों की पारी खेल पवेलियन लौट गए। 42वें ओवर में गुरकीरत सिंह भी 5 रन बनाकर लौट चले।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी

इससे पहले कैनबरा वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय गेंदबाजों की धुलाई का सिलसिला जारी रखते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच ने शतक जमाया जबकि डेविड वार्नर ने 92 रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने भी आखिरी मौके पर ताबड़तोड़ हाथ दिखाए। भारत की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट उमेश यादव ने लिए।

आज ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वार्नर की वापसी हुई। वार्नर और आरोन फिंच पारी की शुरुआत करने उतरे। दोनों ने धुआंधार शुरुआत करते हुए 4 ओवर में ही 32 रन जोड़ दिए। खास तौर पर वार्नर ज्यादा आक्रामक थे। वार्नर ने 15वें ओवर में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। दोनों ने साझेदारी 17वें ओवर में ही 100 रनों की साझेदारी कर ली थी। वार्नर के बाद फिंच ने भी अर्धशतक जमाया। दोनों के बीच 26 ओवर में 156 रनों की साझेदारी हो चुकी थी।

भारत को पहली सफलता 30वें ओवर में मिली जब इशांत शर्मा ने वार्नर को बोल्ड कर दिया। वार्नर ने 92 गेंदों पर 93 रन बनाए। दूसरे छोर पर फिंच लगातार बढ़िया बल्लेबाजी करते रहे और 34वें ओवर में उन्होंने 97 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। फिंच की पारी का अंत 38वें ओवर में हुआ जब उमेश यादव की गेंद पर वह इशांत को कैच थमा बैठे। फिंच ने 107 गेंदों में 107 रन बनाए।

46वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका कप्तान स्टीवन स्मिथ के रूप में लगा जो 29 गेंदों में 51 रनों की तेज पारी खेलकर इशांत का शिकार बने। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। मैक्सवेल ने इशांत के आखिरी ओवर में जमकर रन कूटे। 50वें ओवर में मैक्सवेल ने एक छक्का तीन चौके जमाए।