बाल्मीकि समाज ने किया सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण का विरोध

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन

sfaee karmiफर्रुखाबाद: पूरे प्रदेश में 35774 सफाई कर्मचारियों की भर्ती के बाद नियुक्ति होने जा रही है| जिसमे सभी वर्गों के लोगो को भर्ती किया जा रहा है| जो सामन्य जातियों के लोग है| वह किसी भी गांव या शहर की गलियो में सफाई नही करते है| तो फिर उनको सफाई कर्मचारियों की नौकरी क्यों दी जा रही है|

शुक्रवार को जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार को सम्बोधित ज्ञापन वाल्मीकि समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री को दिया| दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम, नगर पालिका,नगर पंचायतो,में जो संविदा सफाई कर्मचारियों कि जो भर्ती के बाद नियुक्ति होने जा रही है| उसमे राज्यपाल के भी निर्देश थे की सामान्य वर्ग के लोग सफाई का काम नही करते उन्हें नौकरी नही देनी चाहिए| समाज के लोगो ने बताया कि इस सम्बन्ध में पूर्व में भी जिलाधिकारी को पहले भी अवगत करता जा चुका है| जिसे जिलाधिकारी ने भी माना था| कि वैकलाक के नाम से भर्ती कोई भी सफाई कर्मचारी झाड़ू नही लगता है| किन्तु हम सरकार से बधे है| इसके बाद सफाई मजदूर वर्ग के मेहतरों ने चेतावनी दी यदि यह नियुक्ति नही रुकी तो हम फर्रुखाबाद के लोग काम बंद करके हड़ताल कर देंगे| इस मौके पर श्याम कुमार बाल्मीकि,दिनेश कुमार बाल्मीकि,युसूफ लाल,गंगा सिंह,अजीत बाल्मीकि,अनिल बाल्मीकि,भाई लाल आदि लोग मौजूद रहे|